{"_id":"97db3f31c8af4b1206646b1f0534de2b","slug":"two-dead-in-yamunnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बुखार से दो की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बुखार से दो की मौत, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़ उपचाराधीन जगाधरी के एक एडवोकेट व बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। माना जा रहा है कि बुखार डेंगू है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू होने की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होने की बात कहीं है। संदिग्ध बुखार से एक ही दिन में दो लोगों की मौत होने से शहर में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला के परिवार के चार सदस्य भी इस बुखार की चपेट में है, जो विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
जगाधरी के कल्याण नगर निवासी एडवोकेट अजय वर्मा (35) कई दिनों से संदिग्ध बुखार से पीड़ित थे। बुखार ठीक न होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों के अनुसार डाक्टर ने प्लेटलेट्स कम होने की बात बताई और बुखार को डेंगू बताया। बुखार ठीक न होने पर चिकित्सकों ने कुछ दिन पहले उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर, दर्शन नगर निवासी मुन्नी देवी पिछले काफी दिन से संदिग्ध बुखार से पीड़ित थी। जिसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी हालत में कोई सुधार ना होता देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक डाक्टर ने डेंगू बताकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। बुधवार रात मुन्नी देवी ने चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुन्नी का पूरा परिवार बुखार से पीड़ित
संदिग्ध बुखार से हुई मुन्नी देवी की ही मौत हो गई। इस बुखार से केवल मुन्नी ही पीड़ित नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार अस्पताल में दाखिल है। डाक्टरों के मुताबिक उन सभी को कई दिन से तेज बुखार है। मुन्नी देवी की मौत बुधवार रात हो गई। मुन्नी देवी का लड़का दीपक पहले स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल रहा उसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं लड़की ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन बताई जा रही है। इसके अलावा मुन्नी देवी का दूसरा लड़का अजय व इसकी पत्नी सहल कुमारी दोनों ईएसआई अस्पताल में उपचाराधीन है।
एडवोकेट अजय वर्मा व मुन्नी देवी की मौत की जानकारी है। उनकी मौत डेंगू से हुई या अन्य किसी बुखार से इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई। दोनों की रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर ही डेंगू की पुष्टि हो पाएगी।
- डा. वीके जैन, डिप्टी सीएमओ, सिविल अस्पताल यमुनानगर।