फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two course begin in govt college from this year

छछरौली राजकीय कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे दो नए कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
two course begin in govt college from this year
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेेश के 40 कॉलेजों में चालू शैक्षणिक सत्र से नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। छछरौली स्थित सरकारी महाविद्यालय में भी इस सत्र से दो नए कोर्स शुरू होंगे। विद्यार्थी इसी सत्र से एमकॉम और एमएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

निदेशालय की तरफ से इन सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को कोर्स शुरू करने संबंधी पत्र भेजा है। जिसमें प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि नए कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या 20 या इससे अधिक होना जरूरी है। इससे कम होने पर शुरू किए गए कोर्स को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में नए कोर्स शुरू होंगे
-उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्राचार्यों को भेजे गए पत्र के अनुसार अंबाला कन्या महाविद्यालय में बीए गणित, अंबाला कैंट कॉलेज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी, एमए इतिहास, पलवल कॉलेज में एमए अंग्रेजी, कन्या कॉलेज कुरुक्षेत्र में बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल, एमए इतिहास, एमकॉम, एमए हिंदी, छिलरू कॉलेज महेंद्रगढ़ में बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल, कन्या कॉलेज गुहला चीका में संगीत, जगदीशपुरा कॉलेज कैथल में बीए सामान्य, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, एमए अंग्रेजी, बहरामपुर कॉलेज पानीपत में बीएससी नॉन मेडिकल और बीए में गणित कोर्स शुरू हो सकेंगे। इसी तरह रायपुरानी कॉलेज में बीकॉम, बीए में कंप्यूटर साइंस, पंजाबी, गर्ल्स कॉलेज नारनौल में बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल, पंचकूला सेक्टर-14 कन्या कॉलेज में बीएससी मेडिकल, एमए अंग्रेजी, माता मनसा देवी संस्कृत कॉलेज पंचकूला में ज्योतिष में डिप्लोमा, पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज में योग, पोषण, आहार विज्ञान में पीजी डिप्लोमा, बीए फाइन आर्ट्स को विद्यार्थी इस सत्र से पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विद्यार्थियों को मास्टर डिग्री के लिए अब दूसरे जिलों के कॉलेजों में जाने की जरूरत नहीं होगी। स्नातक के बाद सीधे मास्टर डिग्री में प्रवेश मिल जाएगा।
बलजीत कौर, प्राचार्या, छछरौली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed