{"_id":"67eee6a8e48e91c6290477ff","slug":"two-brothers-were-injured-with-swords-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135585-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो भाइयों को तलवार, डंडों से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो भाइयों को तलवार, डंडों से किया घायल
Fri, 04 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दुर्गा गार्डन स्थित पेट्रोल पंप के पास पिकअप गाड़ी में चंडीगढ़ जाने की तैयारी कर दो ममेरे भाइयों पर छह युवकों ने तलवार, गंडासी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
लवाना निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिकअप गाड़ी चलाता है। उसके साथ उसकी बुआ का बेटा अंबाला के गडौली निवासी मनोज कुमार भी काम करता है। छह माह से वह रविवार के दिन बाल छप्पर, दुर्गा गार्डन व अन्य जगह से चंडीगढ़ चर्च में सवारियां लेकर जाते है। 30 मार्च को वह और मनोज गाड़ी पर तिरपाल लगाकर चलने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर छह युवक आए। उन्होंने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे।
उनके हाथों में तलवार, गंडासी, डंडे व अन्य हथियार थे। आते ही हमलवरों ने उन पर गंडासी, डंडों व तलवार से हमला कर दिया। मारपीट में वह और उसकी बुआ का लड़का मनोज घायल हो गए। जब आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे तो हमलावर उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन पर हमला सारण गांव निवासी सौरव बाजवा व उसके साथियों ने किया है।आरोपी सौरव ने 15 दिन पहले उन्हें धमकी दी थी कि तुम लोगों ने मेरी गाड़ी का काम छुड़वाकर अपनी गाडी लगा ली है। इसी रंजिश के चलते उसने उन पर हमला किया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी सौरव को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्ज किया है।