फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers were beaten with rods and sticks, an attempt was made to shoot with a pistol

Yamuna Nagar News: दो भाइयों को रॉड व डंडों से पीटा, पिस्टल तान गोली चलाने का किया प्रयास

Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten with rods and sticks, an attempt was made to shoot with a pistol
यमुनानगर। कांसापुर मोड के बाद पांच -छह युवकों ने राजीव गार्डन निवासी दीपक उर्फ बग्गा व उसके भाई डिंपल पर राॅड व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान दीपक पर पिस्टल तान कर गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। आरोप बैंक कॉलोनी निवासी शुभम पंडित व उसके साथियों पर लगा है। गांधी नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर शुभम पंडित समेत दो युवकों को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजीव गार्डन निवासी डिंपल उर्फ डपली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 नवंबर को वह डबल ट्रांसफार्मर बैंक कॉलोनी के पास से दूध देकर घर आ रहा था। रास्ते में बैंक कॉलोनी निवासी शुभम पंडित अपने बड़े भाई गोलू के साथ गाली गलौज कर रहा था। जब उसने शुभम को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। तब से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। शुक्रवार दोपहर एक बजे कांसापुर मोड पर उसका भाई दीपक उर्फ बग्गा के टाटा एस वाहन का तेल खत्म हो गया। वह अपने भाई को डीजल देने के लिए उसके पास पहुंचा। तभी कांसापुर की तरफ से शुभम पंडित अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचा। आते ही आरोपियों ने उसके व उसके भाई पर हमला कर दिया। आरोपी शुभम के हाथ में पिस्टल थी। जबकि अन्य आरोपियों के हाथों में रॉड व डंडे थे। आरोपियों ने रॉड व डंडों से उन दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपी शुभम ने पिस्टल उसके भाई पर तानकर जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने आरोपी शुभम पंडित व बाबू को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed