फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers-in-law accused of molesting and husband of having unnatural relations

Yamuna Nagar News: दो जेठों पर छेड़खानी व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Sun, 29 Dec 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two brothers-in-law accused of molesting and husband of having unnatural relations
यमुनानगर। एक गांव निवासी महिला ने दो जेठों पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बूड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2010 में फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि निकाह के उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसका पति उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जबकि उसके दोनों जेठ उससे छेड़खानी करते थे। एक दिन आरोपियों ने उसके गले में चुन्नी डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई थी। तब रिश्तेदारों के समक्ष बातचीत में आरोपियों ने दोबारा ऐसा न करने की बात कहकर मामला सुलझा लिया था। अब फिर से आरोपी उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। बूड़िया थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, दोनों जेठ, सास, ससुर व दोनों जेठानियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------------
पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस


यमुनानगर। फर्कपुर थाना पुलिस ने राजीव गार्डन निवासी रजनी की शिकायत पर उसके पति बैंक कॉलोनी निवासी अचिंत, ससुर बिट्टू, सास ज्योति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। रजनी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया और उसे पीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed