फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two brother's cheated 7.40 lakh to sale plot

प्लाट बेचने के नाम पर तीन लोगों ने दो भाईयों से हड़पे 7.40 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
two brother's cheated 7.40 lakh to sale plot
प्लाट बेचने के नाम पर तीन लोगों ने आजाद नगर निवासी दो भाइयों से सात लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। प्लाट की रजिस्ट्री होने के बाद जब दोनों भाई प्लाट पर कब्जा लेने गए तो वहां एक व्यक्ति ने प्लाट पर अपना मालिकाना हक जताया। जब दोनों भाइयों ने मामले की जांच करवाई तो पता चला कि प्लाट पर कोर्ट ने स्टे लगाई हुई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2020 में उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र दत्ता से हुई थी। उसने उसे तेजली में एक प्लाट खरीदने को कहा। तब आरोपी ने उसकी मां संतोष व भाई सौरभ को यह आश्वासन दिया था कि इस प्लाट पर कोई विवाद नहीं है और न ही स्टे। इसके बाद आरोपी धर्मेंद्र दत्ता ने प्रेम नगर निवासी अनिल सिंह से उसकी व उसके भाई सौरभ की मुलाकात करवाई। आरोपी अनिल ने बताया कि यह प्लाट उसकी मां गायत्री देवी के नाम है। इसके बाद गायत्री देवी के नाम से इस प्लाट का सौदा 18 सितंबर 2020 सात लाख 40 हजार रुपये में तय किया गया। इकरारनामा पर आरोपी अनिल व धर्मेंद्र दत्ता ने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन

इकरारनामा होने पर उन्होंने आरोपियों को एक लाख रुपये दिए। रजिस्ट्री करवाने की तारीख 18 फरवरी 2021 तय की गई। इसके बाद उसने 29 दिसंबर 2020 को इस प्लाट की रजिस्ट्री गायत्री देवी से अपनी मां संतोष के नाम करा ली थी। इस रजिस्ट्री में आरोपी अनिल व धर्मेंद्र दत्ता ने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर किए थे और रजिस्ट्री के समय उसने तीन लाख 30 हजार रुपये का चैक व दो लाख 90 हजार रुपये आरोपी अनिल सिंह व धर्मेद्र दत्ता व गायत्री को नकद दिए थे। इस तरह उसने प्लाट इकरारनामे में तय पूरी राशि सात लाख 40 हजार रुपये दे दी। रजिस्ट्री होने के बाद जब वो और उसका भाई सौरभ ने प्लाट पर तामिरात करनी शुरू की तो वहां पर तेजली निवासी रविंद्र कुमार आया। वह उसे कहने लगा कि यह संपत्ति उसकी है और तामिर करने से रोक दिया। इसके बाद जब उसने अपने स्तर पर जांच करवाई तो पता चला कि इस प्लाट पर कोर्ट ने स्टे आर्डर जारी किया हुआ है। पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी धर्मेंद्र दत्ता, अनिल कुमार व गायत्री के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed