{"_id":"6257321bbb3c1555c104f54f","slug":"two-bike-riding-friends-coming-to-the-institute-were-beaten-up-with-sticks-by-car-riding-youths-yamuna-nagar-news-knl104878269","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थान आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार सवार युवकों ने डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थान आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार सवार युवकों ने डंडों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। पाबनी रोड पर बाइक से संस्थान आ रहे दो दोस्तों पर कार सवार पांच-छह युवकों ने डंडों व बिंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों दोस्तों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव जुड्डा जट्टान निवासी हरजीत सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक स्थित माइंड फुल इंस्टीट्यूट से पीटीआई का कोर्स कर रहा है। आठ अप्रैल को वह अपने दोस्त मनिंद्र के साथ बाइक पर इंस्टीट्यूट आ रहा था। सुबह करीब नौ बजे जब वे पाबनी रोड पर ओमेक्स सिटी के पास पहुंचे तो सामने से एक कार आई। कार मंधार निवासी मंदीप चला रहा था। उनके नजदीक आते ही आरोपी ने अपनी कार को उनकी बाइक के आगे अड़ा दिया।
अचानक कार आगे आने पर वे अनियंत्रित होकर बाइक समेत नीचे गिर गए। आरोप है कि इसके बाद कार से पांच छह युवक निकले। उनके हाथों में डंडे व बिंडे थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी व उसके दोस्त मनिंद्र की टांगों पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों ने उन पर हमला क्यों किया, इसका उन्हें कुछ नहीं पता। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने मंदीप को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।