{"_id":"69e145d0e3bf33f46e0407e6","slug":"two-arrested-on-production-warrant-for-cheating-in-the-name-of-sending-people-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154493-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के दो प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के दो प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में जठलाना थाना पुलिस ने अंबाला के नारायणगढ़ स्थित अंबाला चौक निवासी सगे भाई हर्ष और सागर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दोनों आरोपियों ने ग्लोबल पास के नाम से कार्यालय खोल रखा था और लोगों को विदेश भेजने का झांसा देते थे। इस मामले में 6 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
नाहरपुर निवासी महफूज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में उसने विदेश जाने के लिए हर्ष और सागर से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे पोलैंड का वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। महफूज ने अलग-अलग किश्तों में पूरी राशि उन्हें दे दी। आरोपियों ने उसे पोलैंड भेजने के बजाय सिंगापुर भेज दिया, जहां न तो उसे कोई काम मिला और न ही किसी प्रकार की सहायता दी गई।
इसके बाद उसे मलेशिया भेज दिया गया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया और डिपोर्ट कर दिया। भारत लौटने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे चेक दिए लेकिन बैंक में लगाने पर वे बाउंस हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल उन्हें जगाधरी से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जा रही है।