फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two acres of forest burnt in Kalesar forest fire

Yamuna Nagar News: कलेसर जंगल में आग से दो एकड़ जंगल जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two acres of forest burnt in Kalesar forest fire
प्रतापनगर। कलेसर जंगल में बुधवार को आग लगने से करीब दो एकड़ जंगल जलकर राख हो गया। यह घटना हथिनीकुंड बैराज के पास हाईवे के किनारे हुई। अचानक भड़की आग की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी, लेकिन समय पर राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। वन विभाग ने इसे वन्य प्राणी विभाग का क्षेत्र बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। वहीं वन्य प्राणी विभाग ने भी इस क्षेत्र को वन विभाग और सिंचाई विभाग के अंतर्गत बताकर कार्रवाई से किनारा कर लिया।
विज्ञापन




विभागों के बीच जिम्मेदारी तय करने में हुई देरी से आग तेजी से फैलती रही और तब तक जंगल का बड़ा हिस्सा जल चुका था। कई घंटे बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। लोगों कहना है कि कलेसर जंगल क्षेत्र पहले से ही अवैध पेड़ कटाई, शिकार और खनन जैसी गतिविधियों से प्रभावित है। ऐसे में विभागों की लापरवाही इन समस्याओं को और गंभीर बना रही है। उन्होंने मांग की है कि जंगल क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय कर क्षेत्रवार ड्यूटी निर्धारित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

कलेसर वन रेंज अधिकारी राजीव कांबोज ने बताया कि संबंधित क्षेत्र वन्य प्राणी विभाग के अंतर्गत आता है और उन्हें सूचना दे दी गई थी। वहीं वन्य प्राणी विभाग के वन गार्ड सुमित कुमार ने क्षेत्र को वन एवं सिंचाई विभाग का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed