फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused on remand in adulterated liquor case

Yamuna Nagar News: मिलावटी शराब मामले में दो आरोपी रिमांड पर

Sat, 15 Feb 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two accused on remand in adulterated liquor case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के सारण गांव में मिलावटी शराब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान अंबाला के थंबड गांव निवासी युवराज व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की राजीव गांधी काॅलोनी निवासी सौरभ के रूप में हुई हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शराब सप्लाई करते थे।
सारण निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता जगमाल मजदूरी करते थे। वह शराब पीने के आदी थी। सात नवंबर 2023 को उसके पिता ने शराब पी थी। अगले दिन उसे उल्टियां लगी। वह दवा लेकर काम पर चले गए थे। आठ नवंबर को फिरशराब पीकर आए थे। नौ नवंबर की सुबह उन्हें चक्कर आने लगे और बीपी बढ़ गया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर शाम को नागरिक अस्पताल में लेकर गए थे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जांच में सामने आया था कि जगमाल की शराब पीने से मौत हुई थी। गांव के ही एक अन्य अनिल कुमार भी शराब पीने से मौत हुई थी। इस मामले में थाना छप्पर पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया था। थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शराब की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed