फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of stealing and the buyer of goods arrested

Yamuna Nagar News: चोरी करने के दो आरोपी व सामान खरीदने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing and the buyer of goods arrested
सीआईए वन की टीम ने पड़ोसी के घर में चोरी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा चोरी का सामान खरीदने के मामले में एक खरीदार भी काबू किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चोरी की फिराक में जिंदल पार्क के पास घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एएसआई जयपाल की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों युवक को गिरफ्तार किया। जिनके पहचान आजाद नगर निवासी सलमान उर्फ गुगली व दीपक के नाम से हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने ही पड़ोस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी का सामान आजाद नगर के ही सचिन यादव उर्फ गंजा पुत्र राधेश्याम को बेच दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। इंचार्ज ने बताया कि 5 जून को दोनों आरोपियों ने अपने ही पड़ोसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां से जेवरात, एलईडी, पंखे व सामान चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों ने यह सामान सचिन को बेच दिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed