{"_id":"6621be67b86ad2113e028357","slug":"two-accused-of-snatching-mobile-phone-caught-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-117606-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोबाइल झपटने के दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोबाइल झपटने के दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
- 16 अप्रैल को मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दिया था घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। थाना सदर जगाधरी की पुलिस टीम ने मोबाइल झपटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया है। जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी अनंत राम ने बताया कि मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वह लेबर का काम करता है। जहां 16 अप्रैल को वह खाना खाकर कंपनी के बाहर टहल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए, जिन्होंने बाइक उसके पास रोककर उसे पकड़ लिया और जेब से मोबाइल छीनकर भाग गए।
मामले में जांच अधिकारी परमिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम बनी। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपनी पहचान गांव तेलीपुरा निवासी उस्मान व विजय उर्फ गंजा के रूप में बताई।