फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of robbery in poultry farm arrested

Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म में डकैती करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery in poultry farm arrested
नाइट डोमिनेशन के दौरान सीआईए दो की टीम ने गांव अजीजपुर कलां में पोल्ट्री फार्म पर बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक आरोपी तो डकैती में शामिल था। जबकि एक आरोपी ने पोल्ट्री फार्म से डकैती किया हुआ माल खरीदा था। डकैती किया हुआ माल खरीदने वाले आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गांव अजीजपुर कलां में पोल्ट्री फार्म संचालक अशोक कुमार व उनके सहकर्मी सुबोध को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में मुख्य आरोपी गांव संधाय निवासी रोहित उर्फ भूरा है। उसने ही अपने साथियों के साथ पोल्ट्री फार्म पर डकैती डाली और यहां से तीन हजार मुर्गे लूटे थे। इन मुर्गों को आरोपी ने न्यू हमीदा निवासी हरगुण को बेचा। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आरोपी रोहित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और डकैती का माल खरीदने वाले आरोपी हरगुण को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed