{"_id":"62eed21c7e24fd6d3c2397fd","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-mobile-and-cash-bag-of-railway-worker-yamuna-nagar-news-knl1171157120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी का मोबाइल व नकदी से भरा बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मी का मोबाइल व नकदी से भरा बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए टू की टीम ने बस स्टैंड के समीप रेलवे कर्मी से मोबाइल, नकदी व सामान से भरा बैग छीनने के दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से छीना गया सामान बरामद कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
टीम प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर वारदात की फिराक में जगाधरी वर्कशॉप रोड पर गाबा पैलेस के पास घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान शिवदयाल पूरी निवासी वासु व शशांक के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपियों ने 21 जून को रेलवे कर्मी सोमवीर का बैग छीनने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों से छीना गया सामान बरामद कर दिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-ये था पूरा मामला -
टीम प्रभारी राकेश ने बताया कि भिवानी निवासी सोमवीर रेलवे में नौकरी करता है। वह छुट्टी लेकर घर गया था। 21 जून को वह भिवानी से यमुनानगर बस स्टैंड पर आया और वहां से पैदल ऑटो लेने के लिए सड़क पर आया। जैसे हो बस स्टैंड के बाहर वर्कशॉप रोड पर पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसके पास से बैग छीनकर फरार हो गए बैग में मोबाइल फोन, नगदी व कागजात थे। यह मामला थाना शहर में दर्ज किया गया। आरोपी वासु की बाइक पर वारदात को अंजाम दिया गया था।