फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   two accused arrested allegation of ankit murder

अंकित हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested allegation of ankit murder
पोटली में हुए अंकित हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी नरेंद्र और सिम्मी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार, कार, बाइक व पिस्तौल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरवार को 50 से अधिक ग्रामीण डीएसपी रादौर रजत गुलिया से मिले और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह रोड जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रंजिश के चलते गांव पोटली निवासी अंकित श्योराण (24) की मंगलवार की शाम को छह बजे अपने खेतों में पैदल जाते समय डंडों व गंडासियों से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों में रादौर के धोबी मोहल्ला निवासी भारतभूषण पासी, नरेन्द्र, सिमी, राजेश निवासी पोटली, प्रदीप निवासी सांगीपुर, कमल पंडित निवासी जंधेड़ा, थाना लाडवा, कुरुक्षेत्र व अन्य 8-10 युवक शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई यशपाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पहले पति और अब इकलौते बेटे को खोया
गांव पोटली में युवक की हत्या के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले पति को खोने के बाद अब इकलौते बेटे को खोकर वह दुनिया में अकेली रह गई है। उसका कहना है कि भगवान ने उसके इकलौते बेटे को छीनकर उसके बुढ़ापे का सहारा भी छीन लिया है। बेटे की शादी और पोते के सपने भी चूर-चूर हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
थाना जठलाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गये दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed