{"_id":"68c5ccc60a47d800a10b9877","slug":"twin-city-development-will-get-a-boost-with-rs-200-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143769-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्विन सिटी के विकास को 200 करोड़ रुपये से मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्विन सिटी के विकास को 200 करोड़ रुपये से मिलेगी रफ्तार
Sun, 14 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
अभियंता शाखा के अधिकारियों की बैठक लेते निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ट्विन सिटी को 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विकास को गति मिलेगी। नगर निगम के अफसरों ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसमें साइकिल ट्रैक से लेकर, फुटपाथ व डिवाइडरों को सुंदरीकरण तथा पार्क बनाने एवं गलियों का निर्माण इत्यादि शामिल है।
इस राशि से कहां-कहां विकास होगा, इसको लेकर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं।
नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट 52.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम, दिव्य नगर योजना के तहत 7.19 करोड़ की लागत से शहर के जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड के सुंदरीकरण, कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शेड, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में छह करोड़ 13 लाख की लागत से पार्क बनाने की योजना बनाई है।
वहीं बाड़ी माजरा पुल से फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे 12.87 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाए जाने, नगर निगम कार्यालय के नए भवन समेत विभिन्न प्रोजेक्ट शामिल है।
विज्ञापन
ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम का 30 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। इसी तरह दिव्य नगर योजना के तहत तीन मार्गाें के सुंदरीकरण का 90 प्रतिशत काम हो चुका है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में 38.46 करोड़ की लागत से 41011 एलईडी लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गाें में साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे, साथ ही सड़कों का सुंदरीकरण होगा। वहीं सड़क किनारे फुटपाथ व डिवाइडर सुंदर बनाए जाएंगे। डिवाइडर पर पौधे लगाकर हरियाली लाई जाएगी।
आर्यनगर में बिछाई जाएगी एनपी-2 पाइपलाइन
वहीं पाइप लाइन बिछाने से आर्यनगर में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। यहां 16.58 लाख रुपये की लागत से एनपी-2 पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसका शुभारंभ मेयर सुमन बहमनी कर चुकी हैं। इस क्षेत्र में काफी समय से जलभराव की स्थिति बनती आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के दिनों में आती है। इस पर यहां एनपी पाइपलाइन बिछाने की मांग की जा रही थी।
शहर के विकास को लेकर किसी से कोई समझौता नहीं। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं भी विकास कार्य हो रहे हैं, उस पर नजर बनाए रखें। अपने कार्य को पारदर्शिता से करें, कोताही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कि जा रहे हैं। गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर।