फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Twin City decorated to welcome PM Modi

Yamuna Nagar News: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सजी ट्विनसिटी

Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Twin City decorated to welcome PM Modi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में नगर निगम ने ट्विनसिटी तिरंगा रंग में रंग दिया है। यमुनानगर-जगाधरी के हर चौक, मार्ग व डिवाइडर तिरंगा रंग की चुन्नियों से सजे हैं। हर चौक पर तिरंगा रंग से स्वागत गेट बनाए गए हैं। रात में भी टि्वनसिटी का हर मार्ग तिरंगा लाइटों से जगमग हो रहा है। निगम अधिकारी व कर्मचारी शहर के सुंदरीकरण में दिनरात जुटे हुए है।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। शहर की सड़कों का नवीनीकरण किया गया है। डिवाइडर, पोल, सड़क किनारों की दीवारों को पेंट कर सुंदर बना दिया गया है। विशेष अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त, शहर को लावारिश पशु मुक्त, कचरा मुक्त बनाया जा रहा है। सड़क किनारे उबड़ खाबड़ जगह को समतल किया गया है।
विज्ञापन

हर शहरवासी निगम की इस कार्यप्रणाली की सराहना कर रहा है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि शहर को सुंदर व साफ बनाने में नगर निगम दिन रात कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि निगम की टीमें रोजाना अंबाला रोड, जगाधरी पांवटा साहिब मार्ग, रेलवे रोड, यमुनानगर-जगाधरी मार्ग, गोविंदपुरी मार्ग, वर्कशॉप रोड, सहारनपुर रोड, रादौर रोड व अन्य मार्गाें के किनारों की सफाई करने में जुटे है। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों व घास को काट कर साफ किया गया। पेड़ों की ट्रिमिंग कर उन्हें पेंट कर सुंदर रूप दिया गया है। डिवाइडरों को साफ कर चकाचक सफेद व काले रंग से पेंट किया गया। सड़कों को रिपेयर, जेब्रा क्रॉसिंग व रोड सेफ्टी संबंधित अन्य मानक पूरे किए। चौकों को तिरंगा चुन्नियों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय भी हर मार्ग स्ट्रीट लाइट, डेकोरेटिव लाइट, तिरंगा लाइटों, यूनिपोल ऐक्रेलिक लाइट बोर्डाें से जगमग हो रहे हैं। जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए स्वागत बैनर व बोर्ड लगाए गए है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य के स्वागत के लिए हमारा शहर तैयार है।
उन्होंने अपील की कि शहर को सुंदर व साफ बनाए रखने में सभी शहरवासी सहयोग करें। सड़कों पर अतिक्रमण न करें। खुले में कचरा न डाले। अपने आसपास के क्षेत्र को साफ व सुंदर बनाए रखें। घर व दुकान से निकलने वाला कचरा केवल निगम के वाहन में ही डाले। खुले में कचरा डालने वालों को समझाएं।

पकड़े 60 बेसहारा पशु
शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। बीते दस दिन में 60 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया गया है। निगम के दोनों जोन में अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed