फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   truck kalinar loot

ट्रक क्लीनर को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
truck kalinar loot
दो दिन पहले सब्जीमंडी में क्लीनर से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने के तीन आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने दबोच लिया। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन की टीम ने इन्हें वारदात की फिराक में घूमते हुए पकड़ा। मामले में अभी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के जिला सिपरी के गांव कोडर निवासी छोटू परिहार ट्रक पर क्लीनर है। 22 मार्च को वह कमानी के पट्टे ग्वालियर से लेकर जमना ऑटो इंडस्ट्री में आए थे। इसके बाद से यही पर रूके हुए थे। दो दिन पहले चालक सुभाष किसी काम से करनाल गया था। जबकि छोटू ट्रक के पास ही था। 30 मार्च को करीब साढ़े तीन बजे वह सब्जी मंडी मे चाय पीने के लिए जा रहा था। तभी पीछे से चार युवक आए और उसे पकड़कर पीटने लगे। उसकी जेब से मोबाइल व 700 रुपये छीनकर फरार हो गए। सीआईए वन को छीना झपटी की वारदात करने वाले तीनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। जिस पर सीआईए वन के इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई मनोज, एसआई मोहन लाल, एएसआई मोहकम, एएसआई जसबीर, एचसी विमल, सिपाही अभय व विमल की टीम गठित की गई। टीम ने मौके से दबिश देकर हरिनगर कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ जोनी, लाजपतनगर निवासी साहिल उर्फ मन्नी व नितिश कुमार को पकड़ा। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च को इंडस्ट्री एरिया में सब्जी मंडी के पास क्लीनर से मारपीट कर मोबाइल व 700 रुपये छीने थे। आरोपियों से छीने गए 300 रुपये भी रिकवर किए गए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed