{"_id":"68a0e397a9596e59190633ec","slug":"truck-drivers-body-found-on-railway-track-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142317-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक चालक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक चालक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Sun, 17 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पत्नी से कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले राजन (24) का शव दो घंटे बाद गुलाब नगर समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राजन पटेल नगर निवासी था। वह ट्रक ड्राइवर था। साले दुष्यंत ने बताया कि राजन दो दिन पहले मुंबई से ट्रक लेकर यमुनानगर लौटे थे। शुक्रवार रात 11 बजे राजन अपनी पत्नी पूनम से कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। पूनम काफी देर इंतजार करती रही, पर राजन घर नहीं लौटे। पूनम ने राजन के मोबाइल पर कॉल की, पर उनसे संपर्क नहीं हुआ। पूरी रात राजन की तलाश में पूनम व परिवार परेशान रहा। सुबह पांच बजे राजन के मोबाइल पर कॉल किया, तब रेलवे पुलिस के कर्मचारी ने बताया कि राजन की मौत हो गई है।