{"_id":"61c237e7fc26db418a0ea2be","slug":"truck-driver-commits-suicide-by-hanging-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl9352810","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के एक मोहल्ले में ट्रक चालक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध थे, इसी के चलते काफी समय से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने मृतक की पत्नी, पत्नी के प्रेमी व सास पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी महिला ने बताया कि उसका बेटा ट्रक चालक था। उसकी शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। शादी से उसके पास तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी करीब 16 साल की है। मृतक की मां ने बताया कि उसकी पुत्रवधू के प्रतापनगर निवासी अजय नाम के युवक के सा संबंध थे। आरोपी अजय उनके घर पर उसके बेटे की गैरमौजूदगी में आता था। जब उसने व उसके बेटे ने इस बात को विरोध किया तो उसकी पुत्रवधू विवाद करती थी।
इस वजह से घर में क्लेश रहता था। उसने व उसके बेटे ने इस बारे में कई बार पुत्रवधू की मां से भी बात की। लेकिन वह अपनी बेटी का साथ देती थी। कई बार बेटे को झूठे केस में भी फंसाने की धमकी दे चुकी थी। इससे से उसका बेटा काफी परेशान था। आरोप है कि सोमवार रात इसी से आहत होकर उसके बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह उन्होंने उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में मृतक की पत्नी, सास , प्रतापनगर निवासी अजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।