फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by molestation, teenager jumped from the roof, fractured legs

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने छत से लगाई छलांग, टांगों में हुआ फ्रेक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by molestation, teenager jumped from the roof, fractured legs
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की कालोनी में छेड़छाड़ से परेशान होकर 16 वर्षीय किशोरी ने छत से छलांग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर हुआ है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। वह घरों में सफाई करने का कार्य करती है। उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी उनकी बेटी को छत से अश्लील इशारे करता है। कई बार बेटी का रास्ता रोककर अश्लील हरकत कर चुका था। उसे यहां तक धमकी देता था कि यदि किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। जिससे बेटी सहमी व मानसिक रूप से परेशान रहती थी। रविवार को वह काम पर गई थी। घर पर उसकी सास व बेटी घर पर थी। शाम को बेटी छत पर टहल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने छत से उसकी बेटी को गंदे इशारे किए थे। इसी परेशानी में उसने छत से छलांग लगा दी। पता लगने पर वह तुरंत घर पहुंची। बेटी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में लेकर गए। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए थे। आरोप है कि आरोपी उनके पास अस्पताल में भी पहुंचे और पुलिस को उनके खिलाफ बयान न देने के लिए भी धमकाया। सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि किशोरी अभी बयान देने के काबिल नहीं है। उसके बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed