{"_id":"629fa73c07f01f03b3240ee5","slug":"troubled-by-blackmail-married-woman-ingested-poisonous-substance-condition-critical-yamuna-nagar-news-knl1108025161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल से परेशान विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल से परेशान विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में विवाहिता को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने विवाहिता के बयान लिए। विवाहिता ने अपने ससुर पर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विवाहिता के ससुर पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विवाहिता ने बुड़िया पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका ससुर उस पर गलत नजर रखे हुए था। आरोपी ससुर रोज शराब पीकर घर आता है और उसे गालियां देकर अपमानित करता है। एक दिन आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास उसकी वीडियो और रिकार्डिंग है। इस आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता है। यही नहीं आरोपी उसके पति से उसका तलाक करवाने व छोड़ने की भी धमकी देता है। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उसकी एक न सुनी। महिला ने बताया कि आरोपियों की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उधर बुड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि अस्पताल से जहरखुरानी के मामले की सूचना आई थी। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला के आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।