{"_id":"664a7cb38505ec2c9104ef44","slug":"tributes-were-paid-to-maharaja-bhagiratha-by-offering-flowers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119233-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महाराजा भागीरथ को पुष्प अर्पित कर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महाराजा भागीरथ को पुष्प अर्पित कर किया नमन
Mon, 20 May 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सैनी समाज की ओर से रादौर के वार्ड पांच के खेड़ा मोहल्ला में महाराजा भागीरथ जयंती पर कार्यक्रम किया गया। सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में लोगों ने महाराजा भागीरथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
संदीप सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ अयोध्या के इक्ष्वाकु सूर्यवंशी राजा थे। वह अंशुमान के पौत्र और राजा दिलीप के पुत्र थे। अंशुमान अपने पुत्र दिलीप को राज्यभार सौंप कर गंगा को पृथ्वी पर लाने की चिंता में ग्रस्त थे। उन्होंने घोर तपस्या कर शरीर त्याग किया। राजा दिलीप गंगा को पृथ्वी पर लाने का कोई मार्ग नहीं सोच पाए और बीमार होकर स्वर्ग सिधार गए। भगीरथ के सामने अपने पितामह का वचन और पिता का तप था।
उन्होंने अपनी कठिन साधना और घोर तपस्या के बल पर भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया। वह गंगा को पृथ्वी पर लाने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए आह्वान किया। मौके पर डॉ. बलबीर सैनी, अंजेश सैनी, मोहित सैनी, श्याम सैनी, सोनू सैनी, जगन चौहान, योगेश सैनी, विमल सैनी, सतीश सैनी, अशोक सैनी मौजूद रहे।