फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Travel to Saharanpur by AC bus

Yamuna Nagar News: एसी बस से 70 रुपये में करें सहारनपुर का सफर

Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Travel to Saharanpur by AC bus
जगाधरी बस अड्डे के सहारनपुर प्लेटफार्म पर खड़ी ई-बस। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सहारनपुर के लिए सफर करने वाले यात्रियों को अब वातानुकूलित (एसी) बस की सुविधा मिल गई है। यात्रियों को 70 रुपये में वातानुकूलित बस का आरामदायक सफर मिलेगा। शेड्यूल के अनुसार इसकी फिलहाल दो टाइमिंग रखी गई है। यह बस सुबह सात व शाम पांच बजे चलेगी।
इस बस सेवा से नौकरीपेशा, विद्यार्थियों, व्यापारियों व अन्य यात्रियों को राहत मिली है। अभी तक यात्रियों को सहारनपुर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। चूंकि यमुनानगर डिपो से सहारनपुर के लिए ज्यादा सेवा नहीं है। ऐसे में यात्रियों को उत्तरप्रदेश की रोडवेज या फिर ट्रेन पर निर्भर रहना पड़ता था। इस बस का एक तरफ का किराया 70 रुपये है।
विज्ञापन

यमुनानगर से रोजाना सैकड़ों लोग सहारनपुर जाते हैं। इसमें नौकरीपेशा, विद्यार्थियों के साथ कारोबारी भी हैं। चूंकि यहां के कारोबारी सहारनपुर से लकड़ी, कपड़ा, होजरी, आर्टिफिशियल जूलरी सहित अन्य सामान खरीदने जाते हैं। इस बस सेवा से कारोबारियों को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो को कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें मिलनी हैं। इनमें जनवरी 2024 में पांच बसें आईं, जिन्हें सिटी बस सेवा के तहत यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से व्यासपुर, यमुनानगर बसस्टैंड से छछरौली बस अड्डे, यमुनानगर से रादौर बस अड्डे के रूटों पर चलाया जा रहा था।
वहीं अप्रैल में 15 और नई बसें डिपो पर आ गई थी। परंतु इनके संचालन के लिए तैयार रूट प्लान मुख्यालय से मंजूर किया गया है, जिसमें थोड़ा समय लग गया था। इसमें यमुनानगर बस अड्डा से प्रतापनगर, नारायणगढ़, अंबाला कैंट, करनाल ओल्ड बस स्टैंड, कुरुक्षेत्र, कलानौर रूट शामिल हैं।

कलानौर रूट का किया गया विस्तार : दिवाकर
सिटी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि कलानौर रूट का विस्तार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले तक किया गया है। इस रूट पर सुबह सात व शाम पांच बजे का समय निर्धारित है। रूट पर एक तरफ का किराया 70 रुपये है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एसी बसें यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लाभ दे रही हैं। इन बसों से धुआं व शोर नहीं होता, जिससे प्रदूषण कम होता है। गर्मी के मौसम में एसी सुविधा मिलने से यात्रियों को विशेष राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed