फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains did not run even on the second day, there was a rush of passengers in buses, Yamunanagar

दूसरे दिन भी नहीं चलीं ट्रेनें, बसों में रही यात्रियों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Trains did not run even on the second day, there was a rush of passengers in buses, Yamunanagar
रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए बस स्टैंड पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब में गन्ना किसानोें का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। इससे दूसरे दिन भी पंजाब की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द रही। इससे रक्षाबंधन त्योहार पर अपने घर जाने के लिए निकले लोगों के पास रोडवेज ही एकमात्र सहारा रह गया था। जिस कारण बसों में भारी भीड़ हो गई। भीड़ के कारण अधिकांश यात्रियों को बसों चढ़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद भीड़ छटने लगी। शाम तक स्थिति रोज की तरह सामान्य हो गई।
वहीं दूसरी तरफ ट्रेन पकड़ने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनें रद्द होने का पता चलने पर उन्हें लौटना पड़ा। इस दौरान रेलवे स्टेशन सुनसान नजर आया। वहीं बुकिंग एप पर जहां दिन की गाड़ियां रद्द दिखाई गई, वहीं रात की गाड़ियों में बुकिंग होती रही, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द कर दी गई।ं रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे की तरफ से पूरा किराया वापस किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय बुकिंग कार्यालय पर अलग से काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन

उधर, लुधियाना में गन्ना किसानों का आंदोलन और तेज हो गया है। त्योहार के दिन भी किसान पटारियों पर डटे रहे। जिस कारण गाड़ियों का संचालन नहीं हो पाया। आंदोलन के चलते दूसरे दिन भी यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन नहीं गई। ऐसे में आरक्षण करवाने वाले यात्रियों को भटकना पड़ा। पूर्व सूचना न होने के कारण यात्री सामान लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सूचना पाकर लौट गए। यही नहीं रेलवे ने सोमवार भी कई गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। कई आंशिक रूप से रद्द की गई है। जिस कारण सोमवार को इक्का दुक्का ही गाड़ियों का छोटा संचालन किया जाएगा। अमृतसर, जम्मूतवी, पठानकोट, फिरोजपुर से चलने वाली करीब 150 ट्रेनें आंदोलन से प्रभावित हैं। इनमें से करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। रेलवे ने कई गाड़ियां पूर्ण रूप से रद्द कर दी हैं और कई गाड़ियों का संचालन सहारनपुर व अंबाला से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गाड़ियां नहीं चलीं
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 2053-54 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 04609-10 हेमकुंड एक्सप्रेस, 02331-32 हिमगिरी एक्सप्रेस, 04503-04 दोनों तरफ और 02903 गोल्डन टेंपल, 03005 हावड़ा मेल अप साइड में पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं। इसके अलावा 03151-52 जम्मूतवी एक्सप्रेस सहारनपुर में ही खत्म होगी और यहीं से बनकर चलेगी। 04645 जैसलमेर जम्मूतवी दिल्ली में ही खत्म की जाएगी और वहीं से बनकर चलेगी।
सहारनपुर अंबाला रूट से निकलेगी सरयू यमुना
गाड़ी संख्या 04649-50 सरयू यमुना एक्सप्रेस व 04673-74 शहीद एक्सप्रेस जयनगर से अमृतसर के बीच चलती हैं। अभी यह दोनों ट्रेन मुरादाबाद से वाया दिल्ली, सोनीपत, पानीपत अंबाला होकर अमृतसर जाती हैं, लेकिन आंदोलन के कारण इसका रूट बदला है। फिलहाल आदेश आने तक दोनों गाड़ियां मुरादाबाद से दिल्ली नहीं जाएंगी। इसका संचालन सहारनपुर, अंबाला रूट से होगा। परंतु यह भी लुधियाना से आगे नहीं जा सकेगी। इससे इन ट्रेनों से अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।

किसान आंदोलन के चलते पंजाब की तरफ जाने वाली गाड़ियां रद्द की गई हैं। कई गाड़ियों के रूट कम किए गए हैं। इसके अलावा कई गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द भी रहेंगी। किसानों के हटने के बाद संचालन सुचारू हो पाएगा। जिन यात्रियों ने पहले से बुकिंग करवा रखी हैं, उनकी पेमेंट वापस करने की व्यवस्था की गई है। -हरिमोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल।

ट्रेनें न चलने के कारण खाली पड़ा रेलवे स्टेशन।  संवाद

ट्रेनें न चलने के कारण खाली पड़ा रेलवे स्टेशन। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

रक्षाबंधन पर बस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री।  संवाद

रक्षाबंधन पर बस में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed