फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains closed for two days, passengers stranded at the station

Yamuna Nagar News: दो दिन से ट्रेनें बंद, स्टेशन पर फंसे यात्री

Wed, 12 Jul 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trains closed for two days, passengers stranded at the station
बारिश के कारण अंबाला, सहारनपुर रूट पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कई यात्री ऐसे हैं कि जो दो दिन से स्टेशन पर फंसे हैं। वहीं रेलवे ने भी स्टेशन पर फंसे यात्रियों की सुध नहीं है।
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से आगे के लिए कोई ट्रेन नहीं मिलने से यात्री फंस कर रह गए हैं। यहां से निकलने की उम्मीद से लोग बस स्टैंड पर पहुंचे, लेकिन यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। सहारनपुर की तरफ यमुना नहर व नदी और अंबाला की तरफ मारकंडा व घग्गर नदी में बाढ़ आने से दोनों रूट प्रभावित हैं। इन रूट के लिए बस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। आसपास के लोग तो रिश्तेदारों व बंधुओं को बुलाकर घर जा रहे हैं, लेकिन दूर के यात्री यहीं फंस गए हैं। वे न वापस जा सकते हैं और न आगे बढ़ सकते हैं। यात्री स्टेशन पर ही रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए कोई बंदोबस्त भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में किसी तरह लोगों को बाजार में खाना पीना मिल जाता है, लेकिन रात को बाजार बंद होने के बाद स्टेशन पर केवल चाय पीकर गुजारा करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों व नवजात के साथ सफर करने वाली महिलाओं को हो रही है। उन्हें बच्चों के लिए दूध तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं शिशु को मां खुले में दूध पिलाने को मजबूर हैं।



कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में है। इन दिनों हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा होती है। जलाभिषेक से पांच छह दिन पहले जिले व आसपास क्षेत्र के शिवभक्त कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। अधिकांश कांवड़िये ट्रेन से हरिद्वार जाते हैं। कांवड़िये ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन मायूस लौट रहे हैं। यही नहीं गुमथला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पिहोवा, लाडवा, बराड़ा इत्यादि क्षेत्रों के कांवड़िये भी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से हरिद्वार के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। परंतु ट्रेन न होने के कारण दूर के कांवड़िये यहां फंस कर रह गए हैं। ऐसे में वे कई किलोमीटर का पैदल सफर कर सरसावा पहुंच रहे हैं, ताकि उन्हें बस व ट्रेन मिल सके।




ज्यादा पानी आने के कारण ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है। इस रूट पर ज्यादा दिक्कत है, जिस कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। पानी उतरने के बाद ट्रैक की जांच होगी और फिर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उम्मीद है बुधवार तक स्थिति कुछ हद तक सुधर जाएगी।
- मनजीत सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed