{"_id":"695972736a100ad22f024101","slug":"trains-are-running-more-than-six-hours-late-due-to-fog-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-149261-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोहरे में छह घंटे से ज्यादा लेट चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोहरे में छह घंटे से ज्यादा लेट चल रहीं ट्रेनें
Sun, 04 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते लोग। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। रेलवे का फॉग सिक्योरिटी डिवाइस कोहरे के सामने फेल हो गया है। करीब दो सप्ताह से ट्रेनों का देरी से आना जारी रही है। हर दिन घंटे एक से छह घंटे तो कभी इससे भी ज्यादा की देरी से चल रही हैं। कड़ाके की सर्दी में ट्रेनें यात्रियों को घंटों इंतजार करवा रही हैं।
ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को कड़ाके की सर्दी की रात स्टेशन पर काटनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गाें, बच्चों व महिलाओं के साथ सफर करने वाले लोगों को हुई। कड़ाके की सर्दी में घंटों ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठिठुरते रहे। गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे 16 मिनट की देरी से पहुंची। यह ट्रेन शुक्रवार शाम सात बजकर पांच मिनट के बजाए देर रात एक बजकर 21 मिनट पर पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे 16 मिनट और गाड़ी संख्या 14682 अंबाला छावनी नई दिल्ली 50 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी गुवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
इसी तरह गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे 36 मिनट की देरी से आई। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 48 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा 22 मिनट, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल एक घंटा 17 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस एक घंटा चार मिनट और 15211 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चली।
विज्ञापन
इसके अलावा 15097 भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस 50 मिनट, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस निर्धारित समय सेआधा घंटा की देरी पहुंची।