फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Corporation shared joy with the elderly and distributed gifts

Yamuna Nagar News: निगम ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, दिए उपहार

Fri, 25 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Corporation shared joy with the elderly and distributed gifts
कार्यक्रम के दौरान बूड़िया गेट स्थित वृद्धाश्रम में उप​स्थित बुजुर्ग। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम की ओर से वीरवार को जगाधरी के बूड़िया गेट स्थित वृद्धाश्रम (विश्राम पार्क ट्रस्ट) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को गर्म कंबल, कुकर और केतली उपहार स्वरूप भेंट की गई। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, निगम पार्षदों सहित अन्य लोगों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

विशराम पार्क ट्रस्ट के ट्रस्टी सोनी ने बताया कि वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाता है। वृद्धाश्रम में 18 वृद्ध पुरुष व 20 महिलाएं हैं। जिन्हें रोजाना सुबह बेड टी, नाश्ता, दोपहर व रात का भोजन व सोने से पहले दूध दिया जाता है। सप्ताह में दो बार वृद्धाश्रम में चिकित्सक आता है तो बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छता या विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ संवेदनशीलता और सेवा भाव से जुड़ना भी इसका हिस्सा है।

निगम आयुक्त प्रसाद ने कहा कि वृद्धजनों के साथ समय बिताना और उनकी जरूरतों को समझना भी सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंच संचालन पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रियांक शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता निश्चल चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, मार्केट कमेटी जगाधरी के अध्यक्ष विपुल गर्ग, कृष्ण खदरी, पार्षद रुचि कांबोज, रीना रस्तोगी, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, अंकित, जगदीश विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed