{"_id":"6ab17db5d7bf938c9d06bc65","slug":"training-in-advertisement-creativity-provided-to-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163272-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया विज्ञापन रचनात्मकता का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया विज्ञापन रचनात्मकता का प्रशिक्षण
Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी व जानकारी देते प्रशिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के विभाग वाणिज्य ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं विज्ञापन संबंधी कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञापन में रचनात्मकता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला के पहले दिन सोमवार को विद्यार्थियों को विज्ञापन रचनात्मकता का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक प्रो. गौरव बरेजा ने विद्यार्थियों को विज्ञापन की रचनात्मक अवधारणाओं, प्रभावी विज्ञापन निर्माण तथा नए एवं आकर्षक विचारों को प्रस्तुत करने के विभिन्न तरीकों से अवगत करवाया। उन्होंने कार्यशाला को बेहद प्रभावी एवं रोचक तरीके से संचालित किया और विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक उदाहरणों से विज्ञापन की रचनात्मकता को समझाया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया।
प्राचार्या डॉ. करुणा ने कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं रचनात्मक कौशल के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नवाचार, संचार कौशल एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं। डॉ. सीमा गुप्ता ने दूसरे दिन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।