{"_id":"6ab2e07ef3e4d84ab20b22bf","slug":"students-showed-enthusiasm-in-district-level-competitions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163319-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिलास्तर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिलास्तर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साह
विज्ञापन
विजेताओं के साथ स्टाफ सदस्य। विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। डायट तेजली में जिला स्तर प्रतियोगिताओं करवाई गई। इसमें निबंध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले के छह खंडों से करीब 200 विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय भंभौली की कनिका, अनुष्का व विन्नी ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान पाया। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर अपने खंड, क्लस्टर व स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका अनुराधा ने विजेता विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी व भविष्य में हर प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी।