{"_id":"696697e77645cb22b70bb00c","slug":"traffic-system-collapsed-on-the-two-kilometer-long-route-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-149817-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो किमी लंबे मार्ग पर चरमराई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो किमी लंबे मार्ग पर चरमराई यातायात व्यवस्था
Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन चौक के पास सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बे में लघु सचिवालय से लेकर छोटा बस स्टैंड तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की बेलगाम आवाजाही और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
हालात ऐसे हो गए हैं कि लघु सचिवालय से कपालमोचन तक पहुंचने में लोगों को आधे से पौना घंटा लग रहा है, जबकि यह दूरी सामान्य स्थिति में महज आठ से दस मिनट में तय की जा सकती है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय जाम की समस्या और भी विकराल हो जाती है। खनन जोन से आने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं।
वहीं सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहन स्थिति को और बिगाड़ देते हैं। कई बार तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इससे आमजन के साथ-साथ मरीजों और बच्चों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
जाम की समस्या से सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है। संकरी सड़क पर वाहनों की भीड़ के बीच दोपहिया चालक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, जबकि पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार हल्की टक्कर और विवाद की स्थिति भी बन जाती है। क्षेत्रवासी श्रवण कुमार, गोपाल सिंह, ज्ञान सिंह और विजय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शिव चौक, अग्रसेन चौक, छछरौली मोड़ और छोटा बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जाए।
वहीं डीएसपी हरविंद्र सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए शिव चौक, अग्रसेन चौक और छोटा बस स्टैंड पर नियमित पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं तथा सप्ताह में दो दिन ट्रैफिक पुलिस लगाने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।