फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic signals will be installed at five squares of the city

Yamuna Nagar News: शहर के पांच चौकों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

Tue, 25 Jun 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals will be installed at five squares of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्य चौकों पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल की नगर निगम अफसर सुध लेते नजर आ रहे हैं। शहर के पांच चौकों पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाने के लिए ई-निविदा लगाई है। इनमें जगाधरी के गुलाबनगर, पंचायत भवन व यमुनानगर के ट्रैफिक पार्क, विश्वकर्मा व कन्हैया साहिब चौक शामिल हैं।
इनमें ट्रैफिक पार्क चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल नहीं है, वहीं चार चौकों पर बंद या खराब हैं। इन पांचों चौराहों पर नगर निगम नए सिरे से 47.04 लाख रुपये से ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाने जा रहा है। शहर के मुख्य चौकों पर बंद व खराब ट्रैफिक सिग्नल का मामला कई बार जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में भी आ चुका है।
विज्ञापन

बावजूद इसके ज्यादातर जगह ट्रैफिक सिग्नल बंद व खराब हैं। ऐसे में चौकों पर पुलिस न होने पर ट्रैफिक जाम व हादसे की आशंका बन जाती है। ये हालात तब हैं, जब तमाम विभागों के अफसर व नेता और वीआईपी भी इन्हीं चौकों से रोज निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाई गई ई-निविदा में आठ जुलाई तक एजेंसियों व ठेकेदारों से बिड मांगी गई है। इसमें जिस भी एजेंसी या ठेकेदार को कार्य आदेश जारी होगा, उसे एक माह 25 दिन की समय अवधि में पांचों चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने होंगे। इसके बाद से इन चौकों पर यातायात नियंत्रण में आसानी होगी।

शहरी सड़कों पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने को ई-निविदा लगाई गई है। प्रयास रहेगा कि यह कार्य समय रहते पूरा कराए जाए। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed