फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic Congestion Due to Administrative Negligence

Yamuna Nagar News: प्रशासनिक ढिलाई से जाम की समस्या

Sun, 26 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic Congestion Due to Administrative Negligence
रेलवे रोड पर वाहनों का अतिक्रमण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। मुख्य चौराहों पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मटका चौक, कन्हैया चौक, रेलवे रोड, मधु चौक और महाराणा प्रताप चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों के समय इन मार्गों पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि कुछ ही दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग जाता है। जाम की मुख्य वजह अव्यवस्थित पार्किंग और सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण है। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाना और वाहन चालकों द्वारा जहां-तहां गाड़ियां खड़ी कर देना समस्या को और बढ़ा रहा है। रेलवे रोड और बाजार क्षेत्रों में यह समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है, जहां पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तो तैनात रहते हैं, लेकिन वे ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय नजर नहीं आते। कई बार पुलिसकर्मी केवल खड़े दिखाई देते हैं, जबकि जाम की स्थिति लगातार बिगड़ती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर नगरपालिका कार्यालय के सामने अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां दोपहिया वाहन चालक बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, वहीं रेहड़ी-ठेली वालों ने सड़क के किनारे कब्जा जमा रखा है। इसके चलते सड़क संकरी हो जाती है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गाें से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। वहीं जाम से निजात के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। - संदीप कुमार, यातायात प्रभारी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed