फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic challan issued Deputy DEO Mercedes car in Yamunanagar

Haryana: नियम सभी के लिए हैं... रोड सेफ्टी की मीटिंग में पहुंचे डिप्टी डीओ, पुलिस ने काटा मर्सिडीज का चालान

Tue, 18 Feb 2025 06:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Feb 2025 06:55 PM IST
सार

नियम सभी के लिए होते हैं, चाहे वे अधिकारी हों या आम पब्लिक हो। ऐसा उदाहरण हरियाणा की यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग पार्किंग पर गाड़ी पार्क करने के लिए डिप्टी डीओ की मर्सिडीज का चालान काट दिया। 

विज्ञापन
Traffic challan issued Deputy DEO Mercedes car in Yamunanagar
डिप्टी डीओ की मर्सिडीज का चालान काटते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर पुलिस ने शिक्षा विभाग के अधिकारी की गाड़ी का चालान काट दिया। शिक्षा विभाग के उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान की मर्सिडीज का उस समय चालान काटा गया जब वह डीसी पार्थ गुप्ता के साथ रोड सेफ्टी की बैठक में सड़क सुरक्षा पर चर्चा कर रहे थे। वहीं बाहर ट्रैफिक एसएचओ कुशलपाल राणा ने लघु सचिवालय परिसर में खड़ी उनकी मर्सिडीज कार का 1500 रुपये का चालान काट दिया। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं एक पुलिस कर्मचारी जसविंद्र सिंह की कार का भी एसएचओ ने चालान काट दिया। दोनों बाहर नहीं थे इसलिए पुलिस ने चालान को दोनों गाड़ियों के शीशे पर लगे वाइपर के नीचे रख दिए। पुलिस ने लघु सचिवालय परिसर में खड़ी आधा दर्जन कारों व बाइकों के भी चालान काटे।
विज्ञापन




रोड सेफ्टी की बैठक में पहुंचे थे डिप्टी डीईओ
लघु सचिवालय में मंगलवार को रोड सेफ्टी की बैठक थी। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी भी यहां पर पहुंचे थे। कुछ अधिकारी अपने निजी वाहनों से भी पहुंचे थे। जिस समय अधिकारियों ने अपने निजी वाहनों को पार्क किया था उस जगह पर अधिकारियों के सरकारी वाहन खड़े होते हैं। इसके बाद यातायात निरीक्षक कुशलपाल सिंह मौके पर पहुंचे और वाहनों के चालान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक कटे अधिकारियों के चालान
इस दौरान डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान की कार का 1500 रुपये, त्रेहा सिंह की कार का 500 रुपये, कुलदीप सिंह के वाहन का 500 रुपये, ऊंचा चांदना निवासी रमेश कुमार की कार का 500 रुपये व पुलिस कर्मचारी जसविंद्र सिंह की कार का 500 रुपये का चालान किया गया। कई वाहन चालकों ने अपने बाइकों को ट्रेजरी ऑफिसर की कार पार्किंग की जगह में लगा रखा था। इसके बाद उनके भी चालान काटे गए।


यह निजी वाहनों की जगह नहीं
ट्रैफिक इंस्पेक्टर कुशलपाल ने बताया कि अधिकारियों के निजी वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था है। मगर अधिकारी सरकारी वाहनों वाली पार्किंग में ही निजी वाहन पार्क करते हैं। ऐसे में अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। ट्रैफिक नियम सभी के लिए हैं। नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed