फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders will get benefit of freight corridor: Manohar

फ्रेट कॉरिडोर का व्यापारियों को मिलेगा फायदा : मनोहर

Sun, 13 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traders will get benefit of freight corridor: Manohar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कहा कि कलकत्ता से यमुनानगर तक फ्रेट कॉरिडोर का कार्य केंद्र सरकार की तरफ से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस कॉरिडोर से यमुनानगर के व्यापारियों को फायदा होगा। इस कॉरिडोर के पूरा होने पर यमुनानगर सीधा कलकत्ता के साथ व्यापारिक दृष्टि से जुड़ जाएगा।
इस दौरान उन्होंने निर्मित ग्राम सचिवालय का उद्घाटन किया और रेडक्रॉस की ओर से लाभार्थियों को ट्राई साइकिल और कान की मशीनें भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजना है कि करनाल से यमुनानगर तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाए। इस योजना को रेल मंत्रालय के माध्यम से जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस नई रेल लाइन की योजना से अलाहर गांव के लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अलाहर गांव के विकास पर सरकार करीब 7 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और सरकार गांव की आबादी के हिसाब से पंचायती राज विभाग को विकास कार्यों के लिए 80 लाख रुपए हर साल भेजेगी और कुल मिलाकर गांव के विकास पर करीब 1.25 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा दामला गांव में 3175 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, जिनमें से 261 लोगों ने इसका लाभ उठाया है और इसके तहत 51 लाख रुपये की राशि इलाज पर खर्च हुई है। दामला गांव में पहले 924 राशन कार्ड थे, जिनकी संख्या अब 1385 हो गई है, 460 नए राशन कार्ड बनाने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने चार व्यक्तियों की मौके पर ही पेंशन लगाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से बकाना गांव के विकास कार्यों पर पिछले 7 सालों में 7 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। इस गांव की ग्राम सभा में विकास कार्यों के लिए 8 प्रस्ताव पारित हुए और जिनमें से 3 प्रस्तावों के कार्यों को पूरा किया जा चुका है तथा शेष प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed