फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders will brainstorm tomorrow on promoting local products

Yamuna Nagar News: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर कल मंथन करेंगे व्यापारी

Fri, 25 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traders will brainstorm tomorrow on promoting local products
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत जिले में प्रदेशस्तरीय व्यापारी एवं उद्यमी सम्मेलन शपथ करवाया जा रहा है। यह सम्मेलन शहर के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में शनिवार को शाम चार बजे होगा। मुख्यातिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे सिंघी होंगे। सम्मेलन में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने पर मंथन किया जाएगा।
सिंघी व्यापारियों व उद्यमी को स्थानीय उत्पादों व उद्योगों को बढ़ावा देने के तरीके बताएंगे। सम्मेलन में व्यापारियों व उद्यमियों की स्थानीय समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग ने बताया कि यह सम्मेलन शपथ वोकल फॉर लोकल की थीम पर आधारित है।
विज्ञापन

सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में व्यापारिक समुदाय की भूमिका मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में जिले के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न व्यापारिक संगठनों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी सुमित गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में वोकल फॉर लोकल अभियान की दिशा में व्यापारिक समुदाय की भूमिका पर चर्चा, योजनाओं की जानकारी, स्थानीय उद्योगों को नई दिशा देने पर विचार, युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ हैं। जब वोकल फॉर लोकल की बात कर रहे हैं तब हमें न केवल स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed