फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders will agitate for cancellation of trade license, Yamunanagar

ट्रेड लाइसेंस रद्द करने के लिए आंदोलन करेंगे व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traders will agitate for cancellation of trade license, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण का असर कम होते ही एक बार फिर उद्योग व्यापार मंडल ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर मैदान में आ गया है। उद्योग व्यापार मंडल ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने का एलान किया।
इसी कड़ी में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार के जिलाध्यक्ष दीपक कपूर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समाजसेवी व उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्य अतिथि रहे। बैठक में ट्रांसपोर्ट अध्यक्षतारा चंद सैनी ने इंद्रजीत मोंगा को ट्रांसपोर्ट जिला प्रधान मनोनीत किया। महिला विंग का भी विस्तार किया गया। प्रदेश महिला संरक्षक रक्षा मित्तल ने अरुणा कौशिक को जिला प्रधान, इंदु गुप्ता को उपप्रधान व सुमन वाल्मीकि को जिला प्रभारी, अनुराधा शर्मा को जिला महामंत्री, बबली को कोषाध्यक्ष, तरनजीत कौर को सचिव, सुनिता देवी व नेहा को सक्रिय कार्यकर्ता बनाया है। बांके अरोड़ा व अजय भारद्वाज को आईटी सेल प्रमुख व कुछ अन्यकार्यकर्ता जोड़े गए हैं। पूर्व पार्षद गुरशरण वल्चू भी संगठन से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

महेंद्र मित्तल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग पर अफसरशाही हावी हो गई है। नगर निगम के टैक्स, लाइसेंस, जीएसटी की जटिलताओं व अन्य विभाग से व्यापारी परेशान हैं। सरकार व्यापारियों सहयोग नहीं कर रही है। व्यापारी की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस रद्द करने के लिए फिर से आंदोलन चलाया जाएगा। जब तक लाइसेंस रद्द नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा की व्यापारी वर्ग पर सरकार प्रतिदिन नए-नए पोर्टल थोप रही है। इस दौरान राजेंद्र बजाज, संजय मित्तल, अश्वनी शर्मा, जसविंद्रसिंह, श्रवण सचदेवा, विजय अग्रवाल, प्रदीप, सुमित मेहंदीरत्ता, शानू पंडित, राकेश मिंटू, शीशपाल शर्मा, शुभम क्ककड़, अभिराज राणा, अजय भारद्वाज,गुलशरण वलचू, राम सिहं, चेतन भिक्षु सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed