फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley overturned in fog, driver trapped, rescued by passersby

Yamuna Nagar News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक दबा, राहगीरों ने निकाला

Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned in fog, driver trapped, rescued by passersby
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। घने कोहरे में जगाधरी मार्ग पर महमूदपुर गांव में योगशाला के पास मंगलवार सुबह प्लाई पत्ता लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। सड़क से नीचे उतर कर ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गई। इससे ट्राली में लोड प्लाई पत्ता ट्रैक्टर पर गिर गया, जिसमें चालक दब गया। वराहगीरों ने ट्रैक्टर-चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया।
सुबह घना कोहरा छाया था। महमूदपुर गांव में योगशाला के पास सड़क किनारे गत्ते की रद्दी से भरा एक ट्रक खराब हो गया था। चालक ने खराब ट्रक को सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया। तभी जगाधरी की तरफ से प्लाई पत्ता लोड करके एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक आया। वह सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन

चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह योगशाला की तरफ सड़क से नीचे उतर गया। ट्रैक्टर की टक्कर सीधे पेड़ से हुई। ट्राली में रखी प्लाई चालक के ऊपर गिर गई, जिससे वह नीचे दब गया। राहगीरों ने उसे प्लाई पत्ता के नीचे से बाहर निकाला। साइकिल सवार जयपाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक तेज गति से चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गया था। दोपहर के समय भी इसी जगह पर दूसरा हादसा हुआ। कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। वहीं तेजली के मुख्य चौक पर दड़वा का युवक बुलेट पर तेजली से होकर अपने घर जा रहा था। मुख्य चौक पर वह घना कोहरा होने के कारण नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने बुलेट सवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed