फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Torch processions will be taken out in cities and villages

Yamuna Nagar News: शहरों और गांवों में निकालेंगे मशाल जुलूस

Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Torch processions will be taken out in cities and villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय श्रमिक संगठनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर जिले से काफी संख्या में किसान, कर्मचारी, मजदूर व परियोजना कर्मी 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। यह बात रविवार को मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में आयोजित सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ व संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य जन संगठनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज ने दी।
किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल, अजमेर सिंह व रेलवे यूनियन के नेता विनोद कुमार ने कहा कि 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर तैयारी के लिए 13 से 15 फरवरी तक गांव व शहरों में शाम को मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। 15 फरवरी को शहरों में बाइकों के जत्थों में जुलूस निकाले जाएंगे। निजी चालक भी हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 फरवरी को चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

हड़ताल व ग्रामीण बंद की कार्यवाही में साढौरा, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, कैल टी पॉइंट व अन्य जगहों पर धरने दिए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हाइवे भी जाम करेंगे। बैठक में उपस्थित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की टीमें सरकारी दफ्तरों में जाकर हैंड बिल व दीवार पोस्ट अभियान चलाएंगी। इसमें कर्मचारियों को हड़ताल के लिए जागरूक किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज से डिपो प्रधान महिपाल सौदे ने बताया कि इस दिन सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज बसों को भी जाम किया जाएगा। इस मौके पर सीटू जिला सचिव शरबती, सीटू नेता विनोद त्यागी, सुनीता सुघ, सुनीता करेहड़ा मौजूद रहे।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed