फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Took oath to actively participate in democracy

Yamuna Nagar News: लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Took oath to actively participate in democracy
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में मतदान की शपथ लेतीं छात्राएं व स्टाफ सदस्य। स्वयं - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के तमाम सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों ने भाषण, काव्य पाठ, पोस्टर, नारा लेखन इत्यादि से मतदान का महत्व बताया। इसके अलावा तमाम सरकारी कार्यालयों में भी मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य सभी लोगों ने लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने व मतदान करने का प्रण लिया।
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य मोनिका खुराना ने छात्राओं को मतदाता की शक्ति के बताया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जो मतदाताओं की सक्रिय भूमिका से निरंतर मजबूत हो रहा है। हर चुनाव में युवा मतदाताओं की सहभागिता हमारे लोकतंत्र को अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने मत का प्रयोग जाति, धर्म, भाषा, संप्रदाय, क्षेत्रवाद इत्यादि विचारों से उठकर करना चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन से मतदान जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. पिंकी ने छात्राओं को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


रैली निकालकर किया जागरूक


छछरौली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में वोटर कार्ड एवं इलेक्टोरल रोलस कमेटी की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार व कमेटी संयोजिका डॉ. प्रो. इंदुबाला के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संजीव ने विद्यार्थियों को वोट के महत्व और इसके सदुपयोग के प्रति जागरूक किया। डॉ. इंदुबाला ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलवाता है। इस दौरान राजनीति विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि यह दिवस सभी के लिए विशेष है। यह दिन हमें अपनी जिम्मेदारी व मतदान की शक्ति का एहसास दिलवाता है। रैली में विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद




वाद-विवाद प्रतियोगिता में महक व भावना ने मारी बाजी


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। कपालमोचन स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका विषय समान नागरिक संहिता व एक देश एक चुनाव रहे। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम उपप्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा की देखरेख में हुआ। डॉ. सुनील तनेजा ने कहा हमें अपने वोट प्रयोग समझदारी से करना चाहिए। डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को वोट से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान का लाभ देश व जनता को तभी होगा, जब इसका प्रयोग निष्पक्षता से किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना वोट देने व परिवार वालों को वोट डालने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आस-पड़ोस में मतदान को लेकर जागरूकता फैलाएं।

इस दौरान विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीए की भावना व महक प्रथम रही। जबकि दूसरे स्थान पर बीकॉम की रुचि व प्रिया रहीं। तीसरा स्थान सुमित व प्रिंस ने पाया। उप-प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजिका महक सिंगला ने प्रतियोगिता करवाई।

हिंदू गर्ल्स कॉलेज में मतदान की शपथ लेतीं छात्राएं व स्टाफ सदस्य। स्वयं

हिंदू गर्ल्स कॉलेज में मतदान की शपथ लेतीं छात्राएं व स्टाफ सदस्य। स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed