फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tomato pricesinflated to when harvest are over

फसल खत्म होते ही बढ़े टमाटर के दाम

Fri, 18 Jul 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 18 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tomato pricesinflated to when harvest are over
जठलाना। रादौर क्षेत्र में टमाटर की फसल खत्म होते ही उसके दामों में कई गुणा वृद्धि हो गई है। मंदे में दो रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 30 से 35 रुपये प्रति किलो मंडियों में बिक रहा है।
विज्ञापन


टमाटर की फसल से इस बार किसानों को भारी निराशा हुई है। जिसके बाद किसानों ने टमाटर की फसल को उजाड़कर धान की रोपाई करनी शुरू कर दी है। गांव फतेहगढ़ के टमाटर उत्पादक किसान महिपाल गांगुली, रामकुमार, केहरसिंह, खिलाराम, छज्जूराम, रतनलाल ने बताया कि रादौर क्षेत्र के बहुत बड़े रकबे में टमाटर की खेती होती है। इस बार टमाटर के दाम कम मिलने के कारण किसानों को भारी निराशा हुई, लेकिन जब टमाटर की फसल खत्म होने का समय आया तो उसके दाम आसमान छूने लगे हैं।
विज्ञापन


पहले टमाटर की 25 किलो की कैरेट मात्र 40 से 50 रुपये में बिकती थी। अब दामों में वृद्धि होने के बाद 25 किलो की कैरेट लगभग 800 रुपये में बिक रही है। किसानों ने बताया कि लगभग 95 प्रतिशत किसानों की टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब टमाटर के दाम बढ़ने से बहुत कम किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर किसान कम दाम मिलने पर टमाटर की फसल को कई दिनों पहले नष्ट कर चुके हैं। यदि 15 दिन पहले इसी प्रकार टमाटर के दाम बढ़ते तो किसानों को ज्यादा लाभ होता। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में टमाटर की फसल समाप्त होेने के बाद अब बाजार में हिमाचल का टमाटर आया है। जिससे अब टमाटर के दाम बढ़ने पर हिमाचल के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।


इस बारे भारतीय किसान यूनियन मंडल प्रधान बाबूराम ने कहा कि टमाटर के कम दामों के लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेवार है। सरकार को सब्जियों के दाम निर्धारित करने चाहिए। इससे किसानों को लाभ मिलता है और उनकी सब्जियां सही दाम पर बिक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed