फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Told about the policies of former PM Pandit Nehru

Yamuna Nagar News: पूर्व पीएम पंडित नेहरू की नीतियों के बारे में बताया

Tue, 15 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Told about the policies of former PM Pandit Nehru
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के नेहरू अध्ययन केंद्र की ओर से रिविजिटिंग नेहरू विषय पर व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला स्थित सेंटर फाॅर कश्मीर स्टडीज के निदेशक प्रो. मलकीत सिंह ने छात्राओं को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन, उनके विचारों व कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने छात्राओं को नेहरू जी के योगदान व विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में पंडित नेहरू ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ों आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया था। पंडित नेहरू ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के जरिए विदेश नीति को पंचशील के सिद्धांतों पर आधारित किया।
विज्ञापन

डॉ. मलकीत ने नेहरू जी की लिखित डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के इतिहास, संस्कृति और दर्शन की व्यापक समझ प्रदान करती है। उन्होंने लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, धर्म निरपेक्ष पर बल दिया। नेहरू जी नेआईआईटी, यूजीसी, एम्स, ओएनजीसी इत्यादि संस्थाओं की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कश्मीर नीति, चीन नीति और केंद्रवाद के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की नीतियां आज भी प्रासांगिक हैं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर व नेहरू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. मोनिका शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम डॉ. अमनप्रीत कौर व प्रिया कालड़ा की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed