{"_id":"622119c7f4d54147f00a1daa","slug":"to-remove-the-encroachment-the-bags-were-demolished-the-goods-confiscated-yamuna-nagar-news-knl100763122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को निगम ने सड़क किनारे बनाई थड़ियां की ध्वस्त, सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को निगम ने सड़क किनारे बनाई थड़ियां की ध्वस्त, सामान किया जब्त
विज्ञापन
निगम ने सड़क किनारे बनाई थड़ियां की ध्वस्त, सामान किया जब्त, वर्कशॉप रोड, लघु सचिवालय रोड समेत कई मार्गों पर चलाया गया पीला पंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ वीरवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड, लघु सचिवालय रोड, मॉडल टाउन समेत कई मार्गों पर सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क तक बनाई गई थड़ियां और स्लैब ध्वस्त कर दी गई। कई दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान, फ्लेक्स बोर्ड, काउंटर और अन्य सामान उठाकर जब्त किया गया।
शहर की सड़कों किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन की टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई सुमित बेंस, देवेंद्र, सुधीर, मंजीत और गृहरक्षियों को शामिल किया गया। वीरवार को निगम की इस टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) से महाराणा प्रताप चौक तक, बाईपास से कन्हैया साहिब चौक और मॉडल टाउन में परशुराम चौक तक सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने सड़क पर रखा सामान निगम की ट्राली और वाहन पर लोड किया। इस दौरान निगम की टीम ने परशुराम चौक व वर्कशॉप रोड पर कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक बनाई गई फड़ियां और स्लैब जेसीबी से हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया। कई स्थानों पर अवैध रूप से 20 फीट तक सड़क पर कब्जा किया हुआ था। जिसे निगम की टीम ने मुक्त करवाया।
सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम द्वारा तीन चरणों में यह अभियान चलाया गया है। पहले चरण में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की अपील की गई थी। साथ ही दुकानदारों को सड़कों पर अतिक्रमण न करने के प्रति समझाया गया। दूसरे चरण में अब निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने और सामान जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। तीसरे चरण में निगम द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर कुछ दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स ने सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। स्ट्रीट वेंडर्स भी सड़क पर रेहड़ी व फड़ी न लगाकर शहर थाना के सामने बनाए गए स्ट्रीट वेंडिंग जोन में अपनी रेहड़ियां लगाएं। ताकि आमजन को सड़क से निकलने में कोई परेशानी न हो।