{"_id":"8db4a8a49dcd1ad79be6896b68702423","slug":"to-cut-electricity-connection-villagers-roas-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का बवाल
यमुनानगर
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पीरूवाला के डेरों में बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए लोगों ने
विज्ञापन
शुक्रवार को बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क के
बीचोबीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर दी।
लोगों का कहना था कि बिजली निगम की ओर से दो दर्जन घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। लोगों ने करीब एक घंटा मार्ग बंद रखा। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी और निगम से एसडीओ प्रदीप चौधरी पहुंचे।
जल्द बिजली बहाल करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने गांव के डेराें में बिजली के कनेक्शनों को बिना बताए काट दिया है और विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली के तारों को भी उतार ले गए हैं। ग्रामीण काशी राम, अनिल सिंगला, अजमेर सिंह, जसबीर सिंह, चतर सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वे पिछले सात सालों से गांव के नजदीक बने डेरों में रह रहे है और उनके घरों में बिजली की आपूर्ति बिलासपुर फीडर से हो रही थी।
लेकिन विभाग ने गुरुवार को बिना सूचना दिए उनके घरों के बिजली के कनेक्शन काट दिए। पशुओं के लिए चारा भी नहीं काट पाए हैं और फसल में पानी देना था वह भी नहीं दे पाए। उनका कहना है कि निगम के द्वारा बिजली की आपूर्ति काटने के पश्चात उनके कनेक्शन अन्य फीडर से भी नहीं जोडे़ गए।