फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tired of molestation, the condition of the girl who jumped from the roof is out of danger.

छेड़छाड़ से तंग आकर छत से कूदी किशोरी की हालत खतरे से बाहर,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tired of molestation, the condition of the girl who jumped from the roof is out of danger.
सदर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर छत से कूदी 16 वर्षीय किशोरी ने की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। वह घरों में सफाई करने का कार्य करती है। उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी उनकी बेटी को छत से अश्लील इशारे करता है। कई बार बेटी का रास्ता रोककर अश्लील हरकत कर चुका था। उसे यहां तक धमकी देता था कि यदि किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। जिससे बेटी सहमी व मानसिक रूप से परेशान रहती थी। रविवार को वह काम पर गई थी। घर पर उसकी सास व बेटी घर पर थी। शाम को बेटी छत पर टहल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने छत से उसकी बेटी को गंदे इशारे किए थे। इसी परेशानी में उसकी बेटी ने छत से छलांग लगा दी। पता लगने पर वह तुरंत घर पहुंची। बेटी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में लेकर गए। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए थे। सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed