फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tire burst to turn the trolley, three buried

टायर फटने से ट्रॉली पलटी, तीन दबे

Tue, 05 Aug 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 05 Aug 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tire burst to turn the trolley, three buried
सहारनपुर-रूड़की नेशनल हाईवे स्थित दुसानी के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली टायर फटने से पलट गई।
विज्ञापन


जिससे उस पर सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने मुश्किल से वाहन के नीचे से लोगों को निकाला और ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दो को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि एक का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।


चिकित्सकों के अनुसार एक युवक की बाजू कट गई है जबकि दूसरे की टांगों और कमर में गंभीर चोटें है।

सहारनपुर के कस्बा बेहट के गांव महम्मुदपुर जट्टावालां निवासी ताबिल ने बताया कि वह सहारनपुर रोड स्थित लक्कड़ मंडी में ट्रॉली खाली करने का काम करता है।

उसके दो भाई भी यही काम करते हैं। सोमवार को वह शाहरुख (20) और अफजल दुसानी (19) के साथ लक्कड़ मंडी में ट्रॉली खाली कर रहे थे।

ट्राली खाली करने के बाद वह मुजफ्फरनगर के गांव कमेड़ा निवासी अरशद की ट्रॉली पर सवार होकर पांसरा के पास काम के लिए जा रहे थे।

ट्रॉली लकड़ी से भरी थी। तालिब ने बताया कि अरशद ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसके भाई साथ बैठे हुए थे।

इस दौरान दुसानी से कुछ दूर पहुंचने पर ट्रॉली का टायर फट गया और ट्रॉली पलट गई। जिससे तीनों लकड़ी के नीचे दब गए।

हादसे के बाद लोगों ने तीनों को ट्रॉली के नीचे से निकाला और ट्रामा सेंटर पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।

ट्रामा सेंटर के चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि अरशद नामक युवक की बाजू ट्राली के नीचे दबने से कट गई और खून अधिक बह जाने के कारण उसे पीजीआई रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं शाहरुख को भी अधिक चोट लगे के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि एक घायल का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed