फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tips were given to enhance leadership skills and communication abilities

Yamuna Nagar News: नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल बढ़ाने के बताए गुर

Sun, 01 Feb 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tips were given to enhance leadership skills and communication abilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के मुकंद लाल कॉलेज में शनिवार को बीकॉम व बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य विभाग की ओर से टीम बिल्डिंग व समन्वय विषय पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल व आपसी समन्वय विकसित करना रहा।
सत्र में विभिन्न गतिविधियों, व्यावहारिक उदाहरणों प्रबंधकीय गेम्स से प्रो. अंजुम अग्रवाल ने सहयोग, नेतृत्व व सकारात्मक, कार्य संस्कृति का महत्व बताया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि टीम में काम करने की क्षमता भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा वर्मा ने कहा कि टीम बिल्डिंग व समन्वय कौशल हर क्षेत्र में आवश्यक है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व व सहयोग की भावना मजबूत करती हैं। बीए, बीकॉम फाइनल ईयर के प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धन व उपयोगी बताया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संचालन जेएमआईटी रादौर के सहायक प्रोफेसर प्रो. अंजुम अग्रवाल ने किया। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह, प्रो. आशीष भल्ला, प्रो. जयचंद, प्रो. बंटी, संजू कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed