{"_id":"66d384bb0d1ac1135502e0a4","slug":"tips-for-stress-management-for-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-124644-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं को तनाव प्रबंधन के बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं को तनाव प्रबंधन के बताए गुर
Sun, 01 Sep 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रति जागरूक करने के लिए पांच दिवसीय स्टार्टअप कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के आईक्यूएसी कंप्यूटर विज्ञान, अनुप्रयोग विभाग एवं यूथ रेडक्रॉस सोसायटी ने हैदराबाद की हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से करवाया। कार्यक्रम का विषय तनाव प्रबंधन व मानसिक कल्याण रहा।
प्राचार्य मोनिका खुराना ने छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हार्टफुलनेस ध्यान केवल आध्यात्मिक विकास के बारे में नहीं, बल्कि यह हमारी आलोचनात्मक सोच व विश्लेषणात्मक कौशल के लिए भी जरूरी है। आईक्यूएसी की समंवयक डॉ. सोनिया शर्मा ने बताया कि चिंता और तनाव प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ रणनीतियों, माइंडफुलनेस और ध्यान प्रथाओं व पेशेवर मदद लेने से, व्यक्ति में लचीलापन विकसित कर सकते हैं।
बीएसएनएल के रिटायर्ड डीजीएम सुधीर चड्ढा ने तनाव को परिभाषित किया। उन्होंने यूएन तनाव, डी तनाव, नमस्ते गतिविधि ध्यान से छात्राओं को प्रेरित किया। दूसरे दिन कोर विषय मुख्य बिंदु रहा। इसमें ट्रस्ट की लवलीना ने छात्राओं को अपनी ढाल तैयार करने, ओरिगामी गतिविधि और दूसरों से विचार साझा करना इत्यादि के बारे बताया। तीसरे दिन प्रसंग विषय मुख्य बिंदु रहा, जिसमें सुधीर चड्ढा ने चुनौतियों, गतिविधियां बदलने पर जोर देते हुए पृथ्वी पर रहने के उद्देश्य बताए।
विज्ञापन
चौथे दिन विकल्प मुख्य बिंदु रहा। इस दिन डॉ. गौरव सैनी, एनआईटी कुरुक्षेत्र वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि तुम जो हो वही रहो और माता को पृथ्वी के समान बताया। पांचवें दिन दुर्घटना एवं समुदाय मुख्य बिंदु रहा। जिसमें छात्राओं को युवाओं की समाज के प्रति जिम्मेदारियों के बारे बताया। कॉलेज अध्यक्ष राकेश मोहन ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है। रंजू व चेतना ने कार्यक्रम का संचालन किया।