फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tips for players to avoid cyber crime

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tips for players to avoid cyber crime
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तेजली स्टेडियम में खिलाड़ियों को साइबर अपराध से बचने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, आमजन व पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने खिलाड़ियों को साइबर अपराधों से बचने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर भरोसा करके आप अपने बैंक खाते, क्रेडिट व डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें। अपने फेसबुक, व्हाट्सएप का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। किसी से भी ओटीपी को शेयर न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काॅल न उठाएं। बिना जानकारी के लालच में आकर ऑनलाइन सस्ते सामान को न खरीदें। पुलिस वर्दी में वीडियो कॉल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से न डरें। साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधड़ी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है। साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed