फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Time for city bus changed on Chhachhrauli route

Yamuna Nagar News: छछरौली रूट पर सिटी बस के समय बदले

Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Time for city bus changed on Chhachhrauli route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अब छछरौली रूट पर सिटी बस सुबह से दोपहर तक तय समय से 15 मिनट पहले मिलेगी, क्योंकि रूट पर सिटी बस की समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। इसके तहत रूट पर बस के दोपहर तक के समय में बस 15 मिनट मिनट पहले कर दी गई है।
रूट पर यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस अड्डे के लिए पहली बस का समय पहले सुबह आठ बजे था, जिसे बदलकर सुबह 7.45 कर दिया गया है। ऐसे ही छछरौली से वापसी में यमुनानगर के लिए पहली बस नौ बजे थी, जिसका समय सुबह 8.45 कर दिया गया है। ऐसे ही दोपहर तक के बसों के अन्य समय में 15 मिनट का फेरबदल हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में यमुनानगर, जगाधरी व छछरौली के रूटों पर चलाया जा रहा है। हालांकि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया के लिए भी कुछ दिन बस चलाई, पर कम यात्री देख रूट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी बस स्टैंड वाया यमुनानगर बस स्टैंड और यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड वाया जगाधरी बस स्टैंड, ये दो रूटों पर इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जा रही हैं। दोनों रूटों पर लगातार बढ़ रहे यात्रियों के रुझान को देख नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
इसी में यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड वाया जगाधरी बस स्टैंड रूट पर बसों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। सिटी बस सेवा प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग सहित रूट के अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारणी में बदलाव किया गया है।

यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली के लिए बस के समय
सुबह 7.45, 8.45, 9.50, 10.45, 11.55, दोपहर 12.45, 2.36, 3.36, 4.36, 5.26, 6.36, 7.26।
छछरौली बस स्टैंड से यमुनानगर के लिए बस के समय
सुबह 8.45, 9.45, 10.50, 11.45, दोपहर 12.55, 1.45, 3.36, 4.36, 5.36, 6.26, 7.36।
रात में एक बस यमुनानगर-बूड़िया चुंगी के लिए
यमुनानगर बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड वाया जगाधरी बस स्टैंड रूट के बीच आने वाले बूड़िया चुंगी तक रात में भी एक समय रखा गया है। इसके मुताबिक यमुनानगर बस स्टैंड से बूड़िया चुंगी के लिए रात 7.26 बजे बस रवाना होगी, वहीं बूड़िया चुंगी से बस यमुनानगर बस स्टैंड के लिए वापसी रात 8.06 बजे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed